बॉक्स ऑफिस

TBMAUJ Worldwide Collection: 150 करोड़ से कुछ टूक दूर है शाहिद कपूर की फिल्म, दुनियाभर में मचा रही है गदर

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सामने आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितना करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

Image

TBMAUJ Worldwide Collection

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तूफान मचा रही है। रोमांटिक और कॉमेडी स्टारर फिल्म को देख लोगों ने उसे खूब पसंद किया सिर्फ यही नहीं कमाई में भी आसमान छू रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 17दिन हो चुके हैं ऐसे में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देख कलाकारों के साथ-साथ मकर्स की भी चांदी चांदी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है विदेश में।

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत के साथ-साथ अन्य देशों में खूब तगड़ी कमाई है जिसके आँकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कुल 120 करोड़ कमा लिए हैं और 150 करोड़ को जल्द छू सकती है। भारत में फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसे मेकर्स काफी ज्यादा खुश हैं।

फिल्म में कृति (Kriti Sanon) और शाहिद (Shahid Kapoor) की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। फिल्म में कृति एक एक ह्यूमनॉइड एंड्रॉइड रोबोट का किरदार निभा रही हैं, ऐसे में शाहिद कपूर को उससे प्यार हो जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा की अब फिल्म कितना और कलेक्शन कर बाकी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article