Article 370 Box Office Collection Day 6: यामी गौतम (Yami Gautam) और प्रियामणि (Priyamani) स्टारर 'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाल ने किया है और आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भले ही पहले दिन धीमी शुरुआत की थी। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया?
Article 370 Collection (credit pic: Instagram)
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन 3.1 करोड़ की कमाई की है। आर्टिकल 370 ने भारत में कुल मिलाकर 32.55 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म इस वीकेंड भी अच्छा बिजनेस करेगी।
आर्टिकल 370 की कहानी
फिल्म में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई हैं। फिल्म में यामी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्ट्रेस फिल्म में इंटेंस एक्शन सीन्स करते हुए नजर आई हैं। यामी और प्रियामणि के अलावा फिल्म में अरुण गोविल और किरण करमरकर मुख्य भूमिका में हैं। आदित्य धर ने आर्टिकल 370 से पहले ही उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक प्रोड्यूस की थी। उरी ब्लॉकबस्टर हिट मूवी थी। आर्टिकल 370 पॉलिटिकल ड्रामा मूवी है, जिसे पार्टियों का भी सपोर्ट मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इस फिल्म का जिक्र किया था। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है।
