Animal Worldwide Box Office Day 17: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में लगातार दहाड़ रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म देश के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। एनिमल के मेकर्स ने 17वें दिन के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके मुताबिक इसकी कुल कमाई 835 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म एनिमल (Animal) की कमाई आने वाले दिनों में भी नहीं रुके और यह जल्द ही 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
Animal बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे सफल मूवी
रणबीर कपूर काफी समय से एक मेगा हिट मूवी की तलाश में थे, जो उन्हें एनिमल के रूप में मिल गई है। फिल्म एनिमल की चौंकाने वाली कमाई ने उन्हें इस जनरेशन का सबसे बड़ा मास एंटरटेनर बना दिया है। रणबीर कपूर को दर्शकों ने एक्शन अवतार में स्वीकार कर लिया है, जिसका सबूत एनिमल की धांसू कमाई है। फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। इससे पहले उनकी किसी फिल्म ने इतनी शानदार कमाई नहीं की है।
Bobby Deol की हुई सफल वापसी
फिल्म रेस 3 से बॉबी देओल ने कमबैक किया था लेकिन एनिमल को लोग उनका असली कमबैक मान रहे हैं। फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका निभाई है, जिसमें दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। बॉबी देओल और रणबीर कपूर का फाइट सीन देखकर दर्शक सातवें आसमान पर हैं और एनिमल पार्क में बॉबी देओल की वापसी की मांग कर रहे हैं।
