Animal Box Office Record: रणबीर कपूर की एनिमल ने 17वें दिन की जवान-गदर 2 की बराबरी, पार किया 3 करोड़ फुटफॉल्स का आंकड़ा

Animal registers 3cr footfalls in cinemas: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म एनिमल ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड 835 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी वजह से मेकर्स के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। फिल्म एनिमल ने इसी के साथ फुटफॉल्स के मामले में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

Animal registers 3cr footfalls in cinemas: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए एनिमल (Animal) लाइफ चेंजिंग मूवी बनकर उभरी है। फिल्म एनिमल से पहले वो नई जनरेशन के स्टार थे, जिनमें मासी एक्टर बनने की क्षमता थी लेकिन एनिमल के बाद वो बॉलीवुड के नए मासी एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म के लिए थिएटर के बाहर दर्शकों के लाइनें लगी हैं। फिल्म एनिमल की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की चौथी मूवी बन गई है, जिसने सिनेमाघरों में 3 करोड़ से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज कराए हैं। साल 2023 खत्म होने की कगार पर है और यह कारनामा केवल 4 बॉलीवुड फिल्में की कर पायी हैं, जिनमें से एनिमल एक है।

Animal Box Office Record: रणबीर कपूर की एनिमल ने 17वें दिन की जवान-गदर 2 की बराबरी, पार किया 3 करोड़ फुटफॉल्स का आंकड़ा

Animal Box Office Record: रणबीर कपूर की एनिमल ने 17वें दिन की जवान-गदर 2 की बराबरी, पार किया 3 करोड़ फुटफॉल्स का आंकड़ा

Gadar 2-Jawaan के बराबर खड़ी हुई रणबीर कपूर की एनिमल

अभिनेता रणबीर कपूर की एनिमल ने थिएटर्स में 3 करोड़ फुटफॉल्स का आंकड़ा पार करके शाहरुख खान की पठान-जवान (Jawan-Pathaan) और सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) की बराबरी कर ली है। इस साल केवल इन्हीं तीनों मूवीज ने सिनेमाघरों में 3 करोड़ फुटफॉल्स दर्ज कराए हैं। यहां तक कि सलमान खान की मेगा बजट फिल्म टाइगर 3 भी ये कारनामा नहीं कर पायी थी।

End of Feed