Ajay Devgn की Drishyam 3 ने Tom Cruise की उड़ाई नींद, बॉक्स ऑफिस पर चल गया सिक्का

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म ने न सिर्फ भारत में शानदार कमाई की, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Drishyam 3 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) हाल ही में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज और ब्रैड पिट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने भारत में पहले दिन 61 करोड़ रुपये कमाए और पहले वीकेंड में 176.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दुनियाभर में फिल्म ने करीब 28.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 273 करोड़ रुपये कमाए। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद ‘दृश्यम 3’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Drishyam 3 Box Office Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, 3 दिनों में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)

drishyam 3

‘दृश्यम 3’ ने उड़ाया गर्दा (pic credit-instagram)

‘दृश्यम 3’ ने उड़ाया गर्दा

बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ को दुनियाभर में 500 से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 28.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 273 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यूरोप और मिडिल ईस्ट के कई इंटरनेशनल मार्केट्स में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, एनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की ‘वेरिटी’ 62.6 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही, जिसमें 32 मिलियन डॉलर नॉर्थ अमेरिका से आए। दूसरी ओर, टॉम क्रूज की ‘डिगर’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 20 मिलियन डॉलर कमाए और वीकेंड की ग्लोबल रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रही। वहीं, ब्रैड पिट की ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ दूसरे वीकेंड में 28 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर रही।

End of Feed