Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। कल यानी 11 जुलाई को सामने आए रिव्यू से साफ हो गया था फिल्म पहले दिन कोई कमाल नहीं दिखाने वाली है। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कमाई के आंकड़े सामने के बाद अब ये सही भी साबित हुआ है। फिल्म आंखों की गुस्सताखियां की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी काफी निराश किया है। तो चलिए जानते हैं शनाया कपूर की डेब्यू मूवी आंखों की गुस्ताखियां ने पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाई है।
Image Source: Aankhon Ki Gustaakhiyan Movie
'आंखों की गुस्ताखियां' पहले दिन हुई फ्लॉप
शनाया कपूर ने लंबे इंतजार के बाद फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। शनाया कपूर के फैंस एक्ट्रेस की इस मूवी से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे थे लेकिन अब सबके हाथ निराशा ही लगी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने ओपनिंग डे पर महज 35 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स और फैंस दोनों के मुंह लटक गए हैं।
‘मालिक’ से हुआ क्लैश
शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के साथ 11 जुलाई को मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई मूवी 'मालिक' (Maalik) भी रिलीज हुई थी। फिल्म मालिक ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को 'मालिक' से टक्कर लेना भारी पड़ गया। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
