Lahore 1947 Vs Battle of Galwan Box office Clash: सलमान खान-आमिर खान के बीच होगी जंग, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Lahore 1947 Vs Battle of Galwan Box office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं आमिर खान की मूवी 'लाहौर 1947' 13 अगस्त से सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। ऐसे में इन दोनों मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

Lahore 1947 Vs Battle of Galwan Box office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बीते दिन ये खबर सामने आई कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टल गई है। आज सुबह ये न्यूज सामने आई कि फिल्म साल 2026 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा हो गया है। ऐसा लगता है कि अब सलमान और आमिर खान के बीच जंग छिड़ने वाली है।

End of Feed