120 Bahadur Box Office Collection: '120 बहादुर' की कमाई में आया बंपर उछाल, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 12:13 PM IST

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और एक्ट्रेस राशि खन्ना (Raashii Khanna) की फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म 120 बहादुर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, फिल्म ने इतने...

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। फिल्म की स्टोरी पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की फिल्म को रिव्यू भी शानदार मिल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी ये मूवी खास कमाई नहीं कर पा रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा था, अब इस मूवी को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

120 Bahadur Box Office Collection

Image Source: 120 Bahadur Movie

'120 बहादुर' की कमाई में आया उछाल

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, इसकी वजह मूवी की नई कलेक्शन रिपोर्ट है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 120 बहादुर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई उछाल देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।

End of Feed