Zubeen Garg Last Rites Live Updates: आज होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोग
आंसू नहीं रोक पाईं जुबीन गर्ग की पत्नी
अपने पति जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देते हुए गरिमा अपने आंसू नहीं रोक पाई। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने शेयर किया वीडियो
किरेन रिजिजू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सिंग जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस से जुड़ा किरेन रिजिजू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जुबिन गर्ग का शव गुवाहाटी GMCH पहुंचा
जुबिन गर्ग का शव गुवाहाटी GMCH पहुंचा
इस दिन होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
आदिल हुसैन ने दी श्रद्धांजलि
आदिल हुसैन ने X पर पोस्ट किया, “लोगों का समंदर अपने प्यारे सिंगर जुबीन गर्ग के साथ चल रहा है। उन्होंने हमारी जनरेशन में शायद बहुत कम लोगों की तरह हमारे दिलों में जगह बना ली है। आर्ट लोगो, समाज, और देश को बदल सकता है... वो कई लोगों की अवाज बन गए।जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार की तारीख टली, कल भी लोग श्रद्धांजलि दे सकेंगे
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने X पर ऐलान किया, 'और भी लोग हमारे प्यारे ज़ुबीन को आखिरी बार देखना चाहते हैं और हम उनकी भावनाओं को समझते हैं। इसलिए, भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम आज रात भर खुलेगा, ताकि लोग ज़ुबीन को श्रद्धांजलि दे सकें। कल भी ज़ुबीन के पार्थिव शरीर को सरूसजाई में रखा जाएगा, ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।'जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार की जगह आज तय होगी
जुबीन के फैंस के वीडियो ने किया इमोशनल
कुमार विश्वास ने जुबीन गर्ग को किया याद
कवि डॉ. कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, 'असम की आवाज इतनी साइलेंट कैसे हो गई? जुबीन भाई, ऐसा नहीं होना था। ऐसा होना था मेरे दोस्त कि मैं मायाबिनी का हिंदी अनुवाद करता और तुम गाते। पिछले दो दिनों से मैं सिर्फ तुम्हारे गाने सुन रहा हूं। मुंबई और गुवाहाटी के घरों में तुम्हारे और गरिमा भाभी के साथ कविता के दिन याद आ रहे हैं और मुझे रोने को मजबूर कर रहे हैं। तुम्हें ऐसे नहीं जाना था, भाई।'श्रेया घोषाल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक जताया
श्रेया घोषाल ने लिखा, 'जुबीन गर्ग के जाने से टूट गई। वो हमारे देश के आइकॉनिक आर्टिस्ट, मेगा स्टार और एक खूबसूरत इंसान थे। मैं हमेशा उनकी आवाज की फैन रही।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उनके साथ कुछ आइकॉनिक असमिया गानों पर काम करने का सबसे बड़ा सौभाग्य मिला। रेस्ट इन पीस जुबीन दादा।'जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार में पुलिस अधिकारी रोए, वीडियो वायरल
जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान एक पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर रोते हुए नजर आए। उनका इमोशनल वीडियो वायरल हो गया, जो सिंगर के जाने को गम को दिखाता है।असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शेयर किया वीडियो
पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा
21 सितंबर को जुबीन गर्ग पार्थिव शरीर गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लाया गया। फैंस और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उनका शरीर अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सरूसजाई स्टेडियम) में रखा गया।जुबीन गर्ग की पत्नी ने लोगों से की ये अपील
जुबीन गर्ग की पत्नी ने लोगों से की ये अपील
नेता से लेकर अभिनेता तक ने किया याद
जुबीन गर्ग के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश बड़े नेताओं ने जुबीन गर्ग को श्रद्धाजंलि दी।19 सितंबर को हुआ था निधन
ज़ुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ था। वो 52 साल के थे। उनकी मौत की खबर ने पूरे असम और देश को शोक में डाल दिया।Koffee With Karan Season : आलिया भट्ट से रश्मिका-विजय तक, आखिरी सीजन में दिखेंगे ये स्टार्स
Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ओनरल ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस
मुश्किल में फंसे Ramayana के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा
Rise And Fall 2: Karan Patel-Tej Pratap Yadav ने छोड़ा वीरेंद्र सहवाग का शो?
दुबई में Salman Khan को देखते ही बेकाबू हुए फैंस, भीड़ संभालने में सिक्योरिटी के छूटे पसीने
© 2026 Times Horizon Private Limited