Zeenat Aman Interview: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) आज भी चर्चा में बनी रहती हैं। 70 के दशक में जीनत अमान ने एक से एक फिल्मों में काम किया। पर्दे पर जीनत अमान का ग्लैमरस लुक देखकर फैंस मदहोश हो जाते थे। जीनत अमान उस समय की सबसे ज्यादा बोल्ड एक्ट्रेस थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने अपने फ्रोफेशनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्ममेकर बस उनसे पर्दे पर ज्यादा बोल्ड दिखने की डिमांड करते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ जीनत अमान के प्यार में बहक गए थे संजय खान, 4 बच्चों के पिता से शादी कर एक्ट्रेस को हुआ था अफसोस)
जीनत अमान ने किया खुलासा (pic credit-instagram)
जीनत अमान ने किया खुलासा
शुभ्रा अयप्पा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जीनत अमान ने कहा कि लोगों ने उन्हें हमेशा उनके ऑनस्क्रीन किरदारों के आधार पर पहचाना। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक उनके साथ 'सेक्स सिंबल' का टैग जुड़ा रहा, लेकिन जो लोग उनसे असल जिंदगी में मिलते थे, उन्हें जल्दी ही समझ आ जाता था कि वह फिल्मों में निभाए गए किरदारों जैसी बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी असली पहचान और पर्दे पर दिखाई गई छवि में जमीन-आसमान का फर्क था। जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय फिल्म सेट पर ज्यादातर आदमी ही होते थे और उनकी हेयरड्रेसर को छोड़ दें तो अक्सर वह अकेली महिला होती थीं। उन्होंने कहा कि लीड एक्ट्रेस होने के बावजूद उन्हें अपने किरदार के बारे में राय देने का मौका नहीं मिलता था। फिल्ममेकर्स का पूरा ध्यान इस बात पर रहता था कि वह गाना गाएं, डांस करें, कुछ डायलॉग बोलें, बारिश में भीगे और ग्लैमरस अंदाज में नजर आएं।
जीनत अमान की हिट फिल्में
जीनत अमान से जब ये पूछा गया कि क्या उनके फैशन आइडियाज को ज्यादा बोल्ड होने की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था, तो जीनत हंस पड़ीं। उन्होंने कहा कि सच तो इसका बिल्कुल उल्टा था। कई फिल्मों में मेकर्स चाहते थे कि उनके कपड़े और ज्यादा बोल्ड हों, ज्यादा क्लिवेज दिखे या बैकलेस लुक हो। जीनत ने बताया कि ऐसी मांगें उनकी तरफ से नहीं, बल्कि प्रोडक्शन टीम की ओर से आती थीं। बताते चलें कि जीनत अमान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। उन्होंने 'हरे रामा हरे कृष्णा' से लेकर डॉन जैसी मूवीज में काम किया है। आज भी जीनत अमान की फिल्मों को लोग देखना पसदं करते हैं।
