Zakir Hussain Last Post: तबला वादक जाकिर हुसैन( Zakir Hussain) ने बीती रात रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। कलाकार पिछले दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में एडमिट थे। उनकी मौत इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से हुई है। परिवार ने मौत की पुष्टि करते हुए फैंस के साथ पोस्ट शेयर की है। उस्ताद की मौत के बाद से उनकी आखिरी पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। आखिरी बार उन्होंने दो महीने पहले ही पोस्ट किया था। जिसमें वह बेहद खुश और एकदम स्वस्थ नजर आ रहे हैं।
जाकिर हुसैन( Zakir Hussain) की आखिरी पोस्ट पर नजर डाले तो अक्टूबर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में वह यूएस के बदलते मौसम के नजारे ले रहे हैं। अक्टूबर में शेयर की गई इस पोस्ट में जाकिर ने बताया था कि वह अमेरिका में शरद ऋतु के मौसम के मजे ले रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अमेरिका में बदलते मौसम की झलक भी दिखाई। महान तबला वादक बदलते रंगों को देखकर खुशी जता रहे हैं और अपने फैंस के साथ इस खूबसूरत नजारे को साझा करना चाहते थे। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, बस एक अद्भुत पल साझा कर रहा हूं।
अब जब उनकी मृत्यु हो गई है फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। स्टार की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए हैं। बताते चले कि परिवार ने मौत की पुष्टि करते हुए इस समय फैंस से प्राईवसी बनाए रखने की गुहार लगाई है।
