Zaheer Iqbal के बच्चे की मां बनने वाली थीं Sonakshi Sinha!! करीबी दोस्त ने खोला आनन-फानन में शादी करने का राज

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumour: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की है। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर रेडिट यूजर ने खुलासा किया है। यूजर ने दावा किया है कि एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों ने इसका खुलासा किया है।

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumour: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की है। एक्ट्रेस ने 23 जून को परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की है। शादी के दो दिन बाद ही जहीर और सोनाक्षी को अस्पताल के बाहर देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी के बाद से उनकी प्रेग्नेंसी के रूमर्स सामने आए थे। बाद में ये कहा गया था कि सोनाक्षी और जहीर शत्रुघ्न सिन्हा को देखने अस्पताल गए थे।

प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में हैं। रेडिट प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने लिखा, सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। यूजर ने लिखा, हां, वो अपने पिता को देखने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल गई थीं। लेकिन मेरे दो बॉलीवुड के पक्के सोर्स ने बताया है कि सोनाक्षी सच में प्रेग्नेंट हैं। इसलिए सोनाक्षी ने जल्दीबाजी में शादी की। एक्ट्रेस भी ऐसी शादी चाहती थीं। ये भी सच है कि उनके पिता का स्वास्थ्य अच्छा नहीं था इस वजह से भी शादी जल्दी हुई। मैं कपल के अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। ये उनकी जिंदगी है और उनके नियम हैं। मैंने जो सुना वो लिख दिया।

End of Feed