बॉलीवुड

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन-तब्बू स्टारर को मिली नई रिलीज डेट, 2 अगस्त को सिनेमाघरों में मचेगी धूम

Auron Mein Kahan Dum Tha New Release Date: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नीरज पांडे के निर्देशन में बनी अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) की नई रिलीज डेट आ गई है। यह फिल्म अब 2 अगस्त को रिलीज होगी।

Image

Auron Mein Kahan Dum Tha

Auron Mein Kahan Dum Tha New Release Date: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) आज यानी 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने बड़ी घोषणा जारी करते हुए बताया था कि फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। हालांकि उन्होंने नई रिलीज डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की थी। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि मेकर्स ने 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट इसलिए पुश किया क्योंकि प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई देखने के बाद मेकर्स ने 'औरों में कहां दम था' को आगे बढ़ा दिया था।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट अब 2 तारीख होगी। हालांकि पहले मेकर्स फिल्म को जुलाई के दूसरे वीके में रिलीज करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इसे 2 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में पेश करेंगे। नई रिलीज को जानकर फैन्स थोड़े से निराश हैं क्योंकि अजय देवगन और तब्बू स्टारर को देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनिंग कंपोजर एम एम करीम ने दिया है। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन को जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article