बॉलीवुड

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Virat Kohli, पत्नी अनुष्का और बच्चों से मिलने के लिए रवाना हुए लंदन

Virat Kohli Viral Video: ​​​मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप का जश्न मनाने के बाद एयरपोर्ट पर विराट कोहली स्पॉट हुए। क्रिकेटर अपने परिवार और बच्चों से मिलने के लिए लंदन रवाना हो चुके हैं। क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर क्रिकेटर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

Image

Virat Kohli (credit Pic: Instagram)

Virat Kohli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के मरीन ड्राइव में विक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में टी 20 वर्ल्डकप 2024 का जश्न मनाया। मुंबई में जश्न मनाने के बाद विराट अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए लंदन रवाना हो गए। क्रिकेटर अपने पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चे वामिका और अकाय से मिलने के लिए बेताब हैं। क्रिकेटर को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिकेटर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने प्लेन व्हाइट टी शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ ऑलिव कलर का जैकेट कैरी किया था। क्रिकेटर बेहद हैंडसम लग रहे थे।

परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हैं कोहली

टी 20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान विराट कोहली का परिवार उनके साथ नहीं था। क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद फोन पर ही परिवार के साथ खुशी बांटी थी। क्रिकेटर को देख कर साफ-साफ पता लगा रहा था कि वो अपने परिवार को काफी मिस कर रहे हैं। विराट अपने परिवार से मिलने के लिए काफी उत्सुक है। भारतीय टीम 1 जुलाई को भारत वापस लौटने वाली थी। लेकिन बारबाडोस में आए तूफान की वजह से टीम 4 जुलाई भारत लौटी। भारत लौटने के बाद टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली से आने के बाद टीम इंडिया ने मुंबई में जीत का जश्न मनाया। अनुष्का अभी अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस लंदन में अपने बच्चों का ख्याल रख रही हैं। वहीं, अनुष्का के वर्क फ्रंट की एक्ट्रेस जल्द चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने वाली हैं। फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनाई गई है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article