Anant Ambani- Radhika Merchant Garba Night: बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। मामेरू फंक्शन के बाद अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने गरबा नाइट का आयोजन किया गया। गरबा नाइट को पूरे अंबानी परिवार ने जमकर एन्जॉय किया। फंक्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। गरबा नाइट में जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं। उनके अलावा मानुषी छिल्लर भी नजर आईं।
गरबा नाइट में राधिका बैंगनी कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। इस आउटफिट में राधिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही है। गरबा नाइट के लिए अंबानी परिवार के लोगों ने लगभग एक जैसा ही आउटफिट पहना था। गरबा नाइट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
गरबा नाइट की फोटो हुईं वायरल
गरबा नाइट के बाद संगीत सेरेमनी होगी। संगीत फंक्शन में जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं। जस्टिन मुंबई पहुंच चुके हैं। जस्टिन की परफॉर्मेंस का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिन के अलावा संगीत सेरेमनी में बादशाह, करण औजला, स्टेबिन बेन भी परफॉर्म करने वाले हैं। 12 जुलाई को कपल की ग्रैंड वेडिंग मुंबई के जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यकर्म होगा जिसमें घर के बड़े लोग न्यूली वेड्स कपल को आशीर्वाद देंगे। 14 जुलाई को ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी होगी। अनंत और राधिका की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
