Yuzvendra Chahal-RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
Yuzvendra Chahal RJ Mahvash
वायरल वीडियो में क्रिकेटर आरजे महवश के साथ चलते हुए और उनके साथ पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम बस में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को फिर से पक्का कर दिया है। क्योंकि क्रिकेटर इस दौरान अपने किसी करीबी को लेकर ही मैच में अपने साथ लेकर जाते हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मीन को मुंबई इंडियंस टीम की बस में एंट्री करते हुए देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते का सबूत फैंस को मिला था।
चहल के साथ सेल्फी शेयर
युजवेंद्र और महवश ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन उनके साथ-साथ पब्लिक प्लेस में दिखाई देने की वजह में दोनों चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ युजवेंद्र के POTM प्रदर्शन के बाद, जहां PBKS आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर का बचाव करने वाली टीम बन गई, महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से कई पोस्ट किए, जिसमें चहल के साथ एक सेल्फी भी शामिल है। बता दें युजवेंद्र ने धनश्री वर्मा से शादी की थी। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक 20 मार्च 2025 को हुआ। दोनों ने 2020 में शादी की थी, लेकिन 2022 से अलग रह रहे थे।
