Yuvraj Singh Hazel Keech Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के घर नन्ही परी ने कदम रखा है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर नन्ही बेटी को गोद में लिये एक तस्वीर भी साझा की। युवराज सिंह और हेजल कीच को बेटी के जन्म के लिए फैंस और सितारों से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt 2024 में शुरू करेंगी YRF के स्पाई युनिवर्स की शूटिंग, दीपिका-कैटरीना को देंगी कड़ी टक्कर!
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने फैंस के साथ न केवल नन्ही परी की झलक साझा की, बल्कि अपनी बेटी का नाम भी बताया। युवराज सिंह और हेजल कीच ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "बिना नींद वाली रातें और भी ज्यादा खुशहाल हो चुकी हैं, क्योंकि हमने हमारे परिवार में अपनी राजकुमारी ऑरा का स्वागत किया है।" तस्वीर में जहां युवराज सिंह अपनी नन्ही परी को लिये नजर आए तो वहीं हेजल कीच अपने बेटे को संभालती दिखाई दीं।
युवराज सिंह और हेजल कीच की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने युवराज सिंह और हेजल कीच को बधाई देते हुए लिखा, "आप दोनों को बहुत सारी बधाियां।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बधाई हो। भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा खुश रखे।" फैंस के अलावा ऋचा चड्ढा और हरभजन सिंह जैसे बॉलीवुड सितारे व क्रिकेटर्स ने भी कमेंट कर युवराज सिंह को बेटी के जन्म की बधाइयां दीं। बता दें कि युवराज सिंह और हेजल कीच ने साल 2016 में शादी रचाई थी।
