बॉलीवुड

Alia Bhatt 2024 में शुरू करेंगी YRF के स्पाई युनिवर्स की शूटिंग, दीपिका-कैटरीना को देंगी कड़ी टक्कर!

Alia Bhatt To Start Shooting Of Spy Universe: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों से धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक चुलबुली लड़की के साथ-साथ आलिया भट्ट गैंगस्टर का भी किरदार अदा कर चुकी हैं। खास बात तो यह है कि वह अब वायआरएफ के स्पाई युनिवर्स में कदम रखने जा रही हैं।

Image

Alia Bhatt शुरू करेंगी स्पाई युनिवर्स मूवी की शूटिंग

Alia Bhatt To Start Shooting Of Spy Universe: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आलिया भट्ट हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं जिसमें उनके रोल ने सबका खूब दिल जीता था। आलिया भट्ट को बीते दिन 'गंगूबाई काठियावाडी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इन सबसे इतर अब आलिया भट्ट स्पाई युनिवर्स में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस वायआरएफ के स्पाई युनिवर्स में नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्पाई युनिवर्स मूवी की शूटिंग 2024 में शुरू कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि मूवी में आलिया भट्ट के साथ-साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट की यह मूवी एक्शन से भरपूर नजर आएगी। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ तीन महीने तक तैयारियां भी करेंगी।

बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्पाई युनिवर्स मूवी की शूटिंग विदेशों में भी होगी। जहां आलिया भट्ट अपने कुछ असाइनमेंट्स पूरे करने के बाद मूवी की तैयारी करेंगी तो वहीं शरवरी वाघ ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रख रही हैं।

इन फिल्मों में भी दिखेंगी आलिया भट्ट

बता दें कि आलिया भट्ट की झोली में पहले से ही कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें से एक 'बैजू बावरा' है। इस फिल्म में भी आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस वासन बाला की भी एक मूवी में नजर आने वाली हैं, जो कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार होगी। हालांकि इस मूवी का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article