बॉलीवुड

नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में अल्लू अर्जुन ने पत्नी को किया किस, गले लगाकर सरेआम खूब लुटाया प्यार

Allu Arjun Hugs And Kissed Wife After Winning National Award: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बीते दिन 'पुष्पा: द राइज पार्ट 1' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उनकी खुशी इस दौरान सातवें आसमान पर थी। अल्लू अर्जुन का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुशी-खुशी में पत्नी को गले लगाते दिखे।

Image

अल्लू अर्जुन ने जीत की खुशी में पत्नी को लगाया गले

Allu Arjun Hugs And Kissed Wife After Winning National Award: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्मों से धमाल मचाया हुआ है। उनकी मूवी 'पुष्पा 2' का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो फिल्म 'पुष्पा: द राइज पार्ट 1' अभी भी धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते दिन अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को इस मूवी के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया, जिसके बाद अल्लू अर्जुन की खुशी सातवें आसमान पर रही। उन्होंने परिवार और मूवी की टीम के साथ नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी मनाई।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का बीते दिन के जश्न से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की खुशी में अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी पर प्यार लुटाते नजर आए। उन्होंने सबके सामने स्नेहा को गले लगाया, साथ ही अपनी पत्नी को किस करके अवॉर्ड जीतने की खुशी बांटी। अल्लू अर्जुन खुशी के मौके पर अपने बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने 'पुष्पा: द राइज पार्ट 1' के निर्देशक सुकुमार को भी किस किया।

अल्लू अर्जुन को मिली सितारों से बधाई

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर रश्मिका मंदाना सहित कई बड़े सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अल्लू अर्जुन के लिए ट्वीट किया और लिखा, 'ढेर सारी बधाई हो। पार्टी का वक्त आ गया है।' उनके अलावा एसएस राजामौली ने भी अल्लू अर्जुन को बधाइयां देते हुए उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया।

'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी हैं अल्लू अर्जुन

बता दें कि 'पुष्पा 1' के जरिए इतिहास रचचने के बाद अब अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और सुकुमार 'पुष्पा: द रूल' के जरिए जादू चलाने की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों पर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की यह मूवी 2024 में रिलीज हो सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article