बॉलीवुड

Force 3 की शूटिंग हुई शुरू, जॉन-हर्षवर्धन ने रिलीज किया अनाउंसमेंट वीडियो

जॉन अब्राहम ने अपनी नई फिल्म फोर्स 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। जॉन ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें हर्षवर्धन राणे भी हैं। फोर्स 3 अगले साल 19 मार्च के दिन रिलीज होगी।

Image

John Abraham ने शुरू की Force 3 की शूटिंग (Image Source: John Abraham/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्स 3 का शुरू हुई शूटिंग
  • जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अनाउंसमेंट वीडियो
  • हर्षवर्धन राणे भी होंगे फोर्स 3 का हिस्सा

Force 3 shooting starts: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हल्क उर्फ जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी नई फिल्म फोर्स 3 का ऐलान कर दिया है। जॉन अब्राहम ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने ये बताया है कि उनकी फोर्स 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। फोर्स 3 में जॉन अब्राहम के साथ हर्षवर्धन राणे भी अहम रोल में दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे लोगों के बीच में अपनी एक्शन इमेज और शानदार बॉडी के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों के साथ-साथ फोर्स 3 में तान्या मनिकतला भी अहम रोल में दिखाई देंगी, जिन्हें दर्शकों ने कुछ वक्त पहले किल मूवी में देखा था। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)

John Abraham ने अनाउंस की Force 3 की रिलीज डेट

फिल्म फोर्स 3 की अनाउंसमेंट वीडियो के साथ जॉन अब्राहम ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। जॉन अब्राहम ने पोस्ट में बताया है कि उनकी मूवी अगले साल 19 मार्च के दिन रिलीज होगी। जॉन अब्राहम ने पोस्ट में लिखा है, "जॉन अब्राहम, हर्षवर्धन राणे और तान्या मनिकतला की फोर्स 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। ये फिल्म 19 मार्च 2027 के दिन रिलीज होगी। फिल्म के तीनों स्टार्स फर्स्ट शेड्यूल शुरू कर चुके हैं। फोर्स 3 को भाव धुलिया डायरेक्ट करेंगे, जिनके कंधों पर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।" (ये भी पढ़ें: Varanasi: ईरान-इजरायल वॉर की वजह से रद्द हुई महेश बाबू की फिल्म की शूटिंग, बदली गई लोकेशन)

क्या Force 3 से बदलेगी जॉन अब्राहम-हर्षवर्धन राणे की किस्मत?

हर्षवर्धन राणे को बहुत लम्बे समय के बाद बॉलीवुड में सफलता मिली है लेकिन अब भी उन्हें ए-लिस्ट एक्टर नहीं माना जाता है। इसके दूसरे तरफ जॉन अब्राहम के सितारे पिछले कुछ वक्त से गर्दिश में हैं। फोर्स 3 में ये दोनों ही सितारे पहली बार साथ आ रहे हैं, ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि क्या ये मूवी इन दोनों की किस्मत बदलेगी? अगर फोर्स 3 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है तो इन दोनों के करियर को नया जीवनदान मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article