honey singh latest song jaam Video: रैप किंग यो यो हनी सिंह अपने पुराने अंदाज में वापस आते नजर आ रहे हैं। अब अपने फैंस की डिमांड को देखते हुए हनी सिंह अपने पुराने अंदाज में आ गए हैं। उनका नया सॉन्ग ‘जाम’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। हनी सिंह ने इसे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। देखते ही देखते गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं। यो यो का यह गाना रैप मिस्क है। गाने में हनी सिंह अपनी ब्यूटी क्वीन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे। कसीनो पार्टी थीम पर फिल्माए गाने में फैंस की हनी सिंह से नजर ही नहीं हट रही है। गाने को हनी सिंह ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स भी यो यो ने लिखे हैं। यो यो हनी सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग जाम को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ ये यूट्यूब इंडिया पर टॉप चार्ट्स में ट्रेंड कर रहा है।
honey singh latest song jaam
