Yeh Prem Mol Liya: 'धुरंधर' के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म में धमाल मचाएगी ये हसीना, शुरू कर दी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 12, 2026, 05:36 PM IST

Yeh Prem Mol Liya New Actress Entry: एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) में अब फिल्म धुरंधर में धमाल मचाने वाली इस एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस क्या काम है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Yeh Prem Mol Liya New Actress Entry: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने रहते हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना की फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही हैं। इस खबर ने फिल्म का इंताजर कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं ये आयुष्मान खुराना की फिल्म ये प्रेम मोल लिया से किस एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है।

Yeh Prem Mol Liya New Actress Entry

Image Source: IMDB/ Saumya Tandon Instagram

'ये प्रेम मोल लिया' में हुई इस हसीना की एंट्री

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म ये प्रेम मोल लिया में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या तंडन (Saumya Tandon) ने सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ये प्रेम मोल लिया को साइन कर लिया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि सौम्या तंडन ने इस फिल्म में काम करना भी शुरू कर दिया है। इस खबर के आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। लेकिन आपको बता दे कि अभी तक फिल्म ये प्रेम मोल लिया के मेकर्स ने इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है।

End of Feed