सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) में एक्टर आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये मूवी 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का फर्स्ट रिव्यू आउट हो गया है। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का रिव्यू किया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है उनको ये मूवी कैसी लगी...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी ड्रामा Dar-e-Nijaat की स्क्रीनिंग पर विवाद, विरोध के बाद रद्द हुए दोनों कार्यक्रम)
'ये प्रेम मोल लिया' का फर्स्ट रिव्यू आउट (twitter/instagram)
अनुपम खेर ने किया रिव्यू
अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की तारीफ की है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। अनुपमा खेर ने फिल्म को जबरदस्त बताया है। अनुपम ने लिखा, ''सूरज, आपने क्या कमाल की फिल्म बनाई है सूरज बड़जात्या उन लोगों में से हैं, जिन्हें आज भी इस बात पर पूरा भरोसा है कि अच्छाई हमेशा काम आती है। इतने सालों बाद भी उनका यह भरोसा बिल्कुल नहीं बदला है। शायद इसलिए, क्योंकि सूरज खुद भी अपनी जिंदगी में इसी अच्छाई के साथ जीते हैं। कल रात मैंने 'ये प्रेम मोल लिया' देखी। मां का रिव्यू आप तक पहले ही पहुंच चुका है। मां ने दिल से फिल्म को 100 में से 100 नंबर दिए हैं। अब मेरी बारी थी। सूरज अपनी तारीफ सुनकर बहुत शर्माते हैं। मैंने उनसे कहा, 'सूरज, मेरे साथ यहीं खड़े रहो। मुझे यह वीडियो बनाना है और आज तुम्हें मेरी तारीफ सुननी ही पड़ेगी। क्या शानदार फिल्म है यह फिल्म आज के समय की एक बहुत जरूरी बात कहती है। मैंने लंबे समय से किसी फिल्म में महिलाओं को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी का इतना खूबसूरत उदाहरण नहीं देखा। सूरज ने इस बात को इतनी सहजता से दिखाया है कि आप हंसते हैं, आपकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और फिल्म का संदेश आपके साथ रह जाता है।'
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'फिल्म का म्यूजिक शानदार है। सभी ने इतना अच्छा काम किया है कि किसी एक का नाम लेना मुश्किल है। हालांकि, मैंने भी अच्छा काम किया है! सिनेमैटोग्राफी, आर्ट डायरेक्शन, कपड़े, डायलॉग... हर छोटी से छोटी चीज पर बहुत ध्यान दिया गया है। सूरज हर बार मुझे हैरान कर देते हैं। जब मैं कहता हूं कि मुझे उन पर बहुत, बहुत, बहुत गर्व है, तो यह एक दोस्त की खुशी और एक दर्शक की तालियों, दोनों की तरफ से है। मां ने अपना नंबर दे दिया है। मेरा मानना है कि 'ये प्रेम मोल लिया' भारत में एक दर्शक के तौर पर मेरी देखी गई टॉप 10 फिल्मों में जरूर शामिल होगी। इसकी वजह है सूरज का चुना हुआ विषय, उसे पर्दे पर दिखाने का उनका तरीका और उनके लिखे हुए डायलॉग। बहुत लंबे समय बाद मैंने ऐसी फिल्म देखी है, जिसमें एक भी गाली, थप्पड़, मुक्का या बंदूक नहीं है। हाहा, कितना अच्छा लगा! मेरी आंखों में आंसू आ गए। ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज हो रही है। जाइए और इसे देखिए। आपको बहुत मजा आएगा। सभी की जय हो।'
