HAQ First Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म हक का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। इस बीच यामी गौतम की फिल्म हक का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने फिल्म हक देखी ली है और इसे बेहतरीन बताया है। उनका एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी रिएक्ट किया है।
pic credit- yami gautam instagram
निखिल द्विवेदी ने किया हक का रिव्यू
बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक की तारीफ में एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने कसीदे पढ़ दिए है। निखिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'हक कमाल की है!! शाबाश सुपर्ण वर्मा। अमृता पांडे, तुम्हें इस फिल्म बनाने पर गर्व होना चाहिए। @reshunath के डायलॉग्स इतने जोरदार हैं कि कई जगह तालियां बजाने को जी चाहता है। लेकिन हक यामी गौतम है और यामी गौतम ही हक है। वो हमारी पीढ़ी की सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। क्या परफॉर्मेंस। निखिल के स्टोरी को यामी गौतम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ' ये हक का पहला फीडबैक है। मैं इस पल को खूब जी लूंगी। निखिल, तुम्हारे शब्दों के लिए शुक्रिया।' यामी गौतम का ये पोस्ट इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
pic credit- yami gautam instagram
हक इस दिन होगी रिलीज
बताते चलें कि फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को थिएटर में आएगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज ने मिलकर बनाई है। इस मूवी के अबतक कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोगों ने पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ये तो साफ हो गया है कि फिल्म काफी दमदार है। लोग ऐसी फिल्मों को पसंद करते हैं इसलिए यामी और इमरान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि यामी गौतम ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 को लोगों ने खूब पसंद किया था। यामी की एक्टिंग लोगों के दिलों को छू लेती हैं।
