Article 370 ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम और आदित्य धर ने जताई खुशी

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘आर्टिकल 370’ ने तीन अवॉर्ड जीते। यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। इस खास उपलब्धि पर यामी और आदित्य धर ने खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया है।

Yami Gautam and Aditya Dhar Post: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) ने तीन बड़े अवॉर्ड जीतकर पूरी टीम को गर्व से भर दिया है। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला, जबकि यामी गौतम (Yami Gautam) को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा शाश्वत सचदेव को फिल्म के म्यूजिक के लिए सम्मान मिला। इस खास उपलब्धि पर यामी गौतम और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने अपनी खुशी जाहिर की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"बदनीयत मर्दों के गुणगान बंद...", मामा ससुर Govinda के खिलाफ खुलकर उतरीं Kashmera Shah)

article 370

आर्टिकल 370 ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड (pic credit-instagram)

यामी गौतम ने जताई खुशी

‘आर्टिकल 370’ में शानदार एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद यामी गौतम ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस खास मौके को बेहद भावुक और यादगार बताया। यामी ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने फिल्म को बनाने और उनके सफर में उनका साथ दिया। यामी ने फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर और लोकेश धर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने उन पर भरोसा किया और उन्हें ऐसा किरदार दिया, जो उनके लिए बेहद खास है। एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले, सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ वासनी, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव, एडिटर शिवकुमार वी. पनिकर और पूरी टीम का भी आभार जताया। यामी ने अपने परिवार को भी इस खास मौके पर याद किया। अपने सफर को याद करते हुए यामी ने कहा कि यह अवॉर्ड उन्हें याद दिलाता है कि सपनों को पूरा होने में समय लगता है और लगातार मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने अपने जैसे दूसरे कलाकारों को भी मेहनत करते रहने और अपने सपनों पर भरोसा रखने की सलाह दी।

End of Feed