Yaariyan 2 Box Office Collection Prediction Day 3: बुरी तरह पिटी यारियां 2, मेकर्स का सपना हुआ चकनाचूर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 23, 2023, 08:17 AM IST

Yaariyan 2 Box Office Collection Prediction Day 3: यारियां 2 (Yaariyan 2) को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बॉवजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

Yaariyan 2 Box Office Collection Prediction Day 3: यारियां 2 (Yaariyan 2) को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी की कहानी को काफी अच्छा बताया जा रहा है। बॉवजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। मेकर्स को उम्मीद थी कि यारियां का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता ला सकता है। हालांकि मेकर्स की सारी प्लानिंग पर पानी फिर गया है। यारियां 2 में जहां दिव्या खोसला कुमार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं फिल्म को भी फैंस अच्छा बता रहे हैं। तो फिर कमी कहां रह गई। फिल्म में दिव्या के साथ मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यारियां 2 को दुलकर सलमान, फहाद फासिल, निविन पॉली और नजरिया नजीम की मलयालम फिल्म ‘बैंगलोर डेज’ का रीमेक बताया जा रहा है।

End of Feed