IND vs AUS World Cup Final 2023: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फिनाले मैच ने भारतीय क्रिकेटर्स के साथ ही करोड़ों फैंस और बॉलीवुड सितारों को भी निराश कर दिया है। टीम इंडिया की हार के बाद सभी लोग टीम इंडिया को हौंसला अफजाई कर रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट किया है। बिग बॉस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंडियन क्रिकेटर्स के लिए एक पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन मेंउन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अमिताभ बच्चन क्रिकेट को काफी फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें- World Cup Final: Anushka Sharma-Athiya Shetty को लेकर फिसली हरभजन सिंह की जुबान, कह डाली अजीब सी बात
हमेशा से ही वह टीम इंडिया को पूरा सपोर्ट करते नजर आए हैं। बिग बी का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, अपने इस पोस्ट के जरिए वह टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस दुखी वक्त में संवेदना देते नजर आ रहे हैं। वही उनके जज्बे की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
'आप सभी पर हमें गर्व है..'
'नहीं नहीं नहीं .. टीम इंडिया .. अभी खत्म नहीं .. आप हमारा गौरव हैं .. आप वह दिल हैं जहां हमारे हाथ रहते हैं ..' अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। लोगों का मानना है कि अमित जी के साथ ही बॉलीवुड के सभी सितारों और फैंस को टीम इंडिया के ऊपर गर्व होना चाहिए और उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।
