Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ( zara hatke zara bachke) 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म नहीं बल्कि सीधे बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। मूवी का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में विक्की कौशल और सारा अली खान की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस ट्रेलर लॉन्च में विक्की कौशल से एक बेहद अटपटा सवाल पूछा गया है, जिसे सुनकर खुद एक्टर भी एक समय के लिए हैरान रह गए। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह कैटरीना कैफ को तलाक देंगे? जिसपर विक्की कौशल का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
Vicky Kaushal on divorce with Katrina Kaif
‘मुझे घर भी वापस जाना है’
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, एक रिपोर्टर ने विक्की से सवाल किया कि क्या वह अपनी पत्नी कैटरीना कैफ से तलाक लेंगे अगर उन्हें एक बेहतर एक्ट्रेस मिल जाए? जिसपर रिेएक्ट करते हुए विक्की कौशल ने कहा, ‘सर, शाम को घर भी जाना है! ऐसे ऐसे टेढ़े मेढ़े सवाल पुछ रहे हो आप मुझसे, बच्चा हूं अभी बड़ा तो होने दो। कैसे जवाब दूं इसका भाई! इतना खतरनाक सवाल पूछा है।’ इसके बाद विक्की ने जवाब दिया, ‘जन्मो जन्मो तक!’
विक्की कौशल के जवाब ने जीता फैंस का दिल
बता दें कि विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में कैटरीना कैफ रचाई थी, बीते काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों कपल अब जल्द ही फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोचने वाले हैं। तलाक के सवालों पर विक्की कौशल का ये रिएक्शन देख सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि विक्की-कैटरीना की जोड़ी सबसे बेस्ट है।
