क्यों साउथ फिल्मों को भाव नहीं देते हैं सुनील शेट्टी? कह दी बड़ी बात

Suniel Shetty Rejects South Films: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। इस बीच सुनील शेट्टी ने बताया है कि वो साउथ फिल्मों में काम क्यों नहीं करते हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Suniel Shetty Rejects South Films: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों को लोगों ने काफी प्यार दिया है। 90 के दशक में सुनील ने बॉलीवुड पर राज किया है। सुनील शेट्टी ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्टर ने रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'दरबार' में नेगेटिव रोल अदा किया था। हालांकि इसके बाद वो साउथ फिल्मों से दूर हो गए। इस बीच सुनील शेट्टी ने बताया है कि वो अब क्यों साउथ फिल्मों में काम नहीं करते हैं। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर...

suniel shetty film

pic credit- suniel shetty instagram

सुनील शेट्टी ने कही ये बात

एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा किया कि साउथ की फिल्मों से उन्हें ढेर सारे ऑफर आते हैं, लेकिन वो ज्यादातर नेगेटिव रोल के लिए होते हैं। द लल्लनटॉप से बातचीत में सुनील ने कहा, 'ऑफर तो बहुत मिलते हैं, पर अफसोस ये है कि हिंदी हीरो को साउथ में ज्यादातर विलेन बनाया जाता है। वहां के मेकर्स सोचते हैं कि अगर हिंदी एक्टर को पावरफुल खलनायक दिखाएंगे तो लोकल हीरो और बड़ा लगेगा। ये चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं।' नहीं।”सुनील ने बताया कि सिर्फ एक बार उन्होंने साउथ में नेगेटिव रोल किया। वो भी सिर्फ रजनीकांत सर के साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए। इस बारे में एक्टर ने कहा, 'डरबार में रजनी सर के साथ काम किया, सिर्फ इसलिए कि मेरी बकेट लिस्ट में ये टिक मार्क करना था। वो सपना पूरा हो गया।'

End of Feed