सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अक्सर अपनी लव लाइफ और फिल्मों के चलते खबरों में बने रहते हैं। उनकी छोटी बहन सोहा अली खान भी पर्सनल लाइफ के लिए खबरों में छायी रहती हैं लेकिन सबा पटौदी को बहुत कम लोग जानते हैं। सैफ और सोहा की बहन सबा मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। उनकी लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। पिछले कुछ समय में जरूर सबा की जिंदगी के पन्ने मीडिया में खुले हैं। सबा पटौदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जड़े कई खुलासे किए हैं। इनमें से एक खुलासा ये भी है कि 50 साल की उम्र में भी उनकी शादी क्यों नहीं हुई?
50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं Saif Ali Khan की बहन Saba Pataudi? खुद किया खुलासा
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News जरूर पढ़ें: Avatar का रिकॉर्ड तोड़ने निकली Ramayana, 59 हजार स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी
Saba Pataudi ने शादी पर तोड़ी चुप्पी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो पर सबा आजाद ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। इनमें से एक खुलासा ये भी है कि उनकी शादी मात्र 19 साल की उम्र में होने वाली थी लेकिन बात नहीं बन पाने की वजह से वो शादी का जोड़ा नहीं पहन सकीं। सबा ने बताया है कि उन्हें सही व्यक्ति ही नहीं मिला, जिस कारण वो आज तक कुंवारी ही हैं।
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News जरूर पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच उठाया शॉकिंग कदम, Gaurav Khanna के नाम से लेंगी छुटकारा
सबा पटौदी ने अपने इंटरव्यू में बताया, "जब मैं 18-19 साल की थी तब मुझे कई लोगों से मिलवाया गया था। उनमें से एक के साथ मेरी शादी की बात हुई लेकिन ये बात आगे नहीं बढ़ पायी। मैं कोलकाता में इस शख्स से मिली थी और हमारी शादी लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन आखिर में हमारी शादी नहीं हुई। मैं उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थी। जब मैं शादी के लिए लड़के देख रही थी तब तक मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा था।"
सबा पटौदी भारत के पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान की बेटी हैं, जो अब तक कुंवारी हैं। सबा ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा, "मुझे जिंदगी में ऐसा कोई इंसान मिला ही नहीं है मेरे दिल उससे मिल पाता। मैं अपने पिता जैसा इंसान चाहती हूं, जो मिलना थोड़ा मुश्किल है। ऐसा नहीं है कि मुझे एकदम वैसा ही लड़का चाहिए लेकिन आप अपने मंगेतर में पिता की खासियतें तो देखते ही हैं और आज के लड़कों में वो मिलना मुश्किल है।"
