भारत के मशबूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में लगभग पूरी इंडस्ट्री ही नजर आई थी। सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे सितारों ने इस इवेंट में चार चांद लगाए। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार्स रिहाना और एकॉन भी इस फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए पहुंचे थे। इन सभी सितारों की तस्वीरें और फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। जहां एक तरफ इतने बड़े-बड़े सितारों का मेला अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में लगा हुआ था, तो वहीं करण जौहर को लोग मिस कर रहे थे।
करण जौहर इंडस्ट्री के ऐसे निर्माता हैं जो हर पार्टी में सबसे पहले पहुंच जाते हैं। लोगों को उम्मीद थी कि वो अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में भी पहुंचेंगे लेकिन उनकी अनुपस्थिति ने सबको चौंका दिया। लोग अब तक यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार वो अनंद अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में क्यों शामिल नहीं हुए?
अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि करण जौहर 1-3 मार्च तक काफी बीमार थे, जिसके चलते वो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में शामिल नहीं हुए। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, करण जौहर इस इवेंट में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। यहां तक कि वो स्टेज पर अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा के साथ परफॉर्म भी करने वाले थे लेकिन आखिरी समय पर तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने न जाने का फैसला लिया। करण जौहर का ये फैसला सही ही साबित हुआ क्योंकि वो जल्द ही बीमारी से उबर गए। हो सकता था कि अगर वो पार्टी अटेंड करने के लिए जाते तो उनकी तबीयत और भी खराब हो जाती।
