Aamir on replacing Khan's in Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर खान तिकड़ी की हुकूमत पिछले 30 सालों से चल रही है। 90 के दशक से ही आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इन तीनों के साथ और इनके बाद भी कई एक्टर्स बॉलीवुड में आए लेकिन इनकी जगह कोई नहीं ले पाया। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई पठान में भी सलमान खान और शाहरुख खान ने इस बात को लेकर नए एक्टर्स का मजाक उड़ाया था कि अपनी जिम्मेदारी किस पर डाली जाए और इनका जवाब ना में ही था कि इनका भार कोई नया एक्टर नहीं उठा सकता है लेकिन आमिर खान का इस मामले में कुछ और ही सोचना है।
Image Source: TNN
आमिर खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को स्पेशल इंटरव्यू दिया है, जिसके दौरान उन्होंने माना है कि नए एक्टर्स लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी डिलीवर कर रहे हैं। आमिर के अनुसार, "छावा की विक्की, रणबीर की एनिमल और रणवीर की धुरंधर ने बहुत ही अच्छा कारोबार किया है। नए एक्टर्स आ चुके हैं और देखने वाले ये देख चुके हैं। यही तीन नहीं बल्कि बाकी नए एक्टर्स भी बॉलीवुड की लीगेसी आगे ले जाने का दम रखते हैं। मैं यही कहना चाहूंगा कि नए एक्टर्स बहुत ही टैलेंटिड हैं। जब हम लोग नए थे तो हम में भी इतना हुनर नहीं था। नए एक्टर्स ने अपनी-अपनी जगह बना ली है। इन एक्टर्स ने खुद जवाब दे दिया है कि हमारी जगह कौन लेगा?"
क्या सुपरस्टार्स का वक्त खत्म हो गया है?
पिछले काफी समय से ये बातें हो रही हैं कि सुपरस्टार्स का वक्त खत्म हो गया है लेकिन आमिर खान ऐसा नहीं मानते हैं। आमिर खान के अनुसार, हर दौर के एक्टर्स ने अपनी मेहनत के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। खान्स से पहले भी सुपरस्टार्स थे और उनके बाद भी स्टार्स हैं और आते भी रहेंगे। ऐसे में ये बातें पूरी तरह से बकवास हैं कि अब बॉलीवुड कभी भी सुपरस्टार्स नहीं देखेगी।
