Tanya Mishra: बिहार की 27 साल की हसीना बनीं नई नेशनल क्रश, आंखों ने लूटा दिल

Who Is Tanya Mishra: इंटरनेट पर इन दिनों एक्ट्रेस व मॉडल तान्या मिश्रा छाई हुई हैं, जिन्हें लोगों ने नेशनल क्रश बता दिया है। अपनी एक्टिंग और अंदाज से उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया है।

Who Is Tanya Mishra: इंटरनेट कई बार लोगों को नेशनल क्रश बना चुका है। एक वक्त था जब रश्मिका मंदाना से लेकर तृप्ति डिमरी और रोहित शराफ जैसे कई सितारे नेशनल क्रश बन गए थे। इंटरनेट पर अक्सर लोग इन्हें सराहते नजर आते थे। वहीं अब इंटरनेट को एक और नई नेशनल क्रश मिल चुकी है, जिसके फोटोज व वीडियोज से इंटरनेट भरा हुआ है। उस हसीना ने अपने अंदाज के साथ-साथ आंखों से भी लोगों को दीवाना बना दिया है। वो हसीना कोई और नहीं बल्कि तान्या मिश्रा हैं, जो एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: परिवार और दोस्तों संग रणबीर कपूर ने मनाया 44वां जन्मदिन, Neetu Kapoor ने भी लुटाया प्यार

Tanya Mishra बनी नेशनल क्रश (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    कौन हैं तान्या मिश्रा?

    तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) बिहार की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1999 में बिहार में हुआ था। तान्या ने मगध युनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। तान्या मिश्रा 'फेमिना', 'फिल्मफेयर' और ग्राजिया जैसी फैशन और फिल्म मैगजीन के फोटोशूट का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने IAWA मिस इंडिया 2019 में भी हाथ आजमाया था, जहां वह चौथी रनरअप बनीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: गुल्लू को मिली स्पेशल पावर, कैप्टन ने इन दो कंटेस्टेंट्स को दिया एक-एक जीवनदान

    End of Feed