Bigg Boss OTT 2: Manisha Rani ने उड़ाई Urfi Javed की खिल्ली, बोलीं- मैं उसके जैसी बिल्कुल...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 05:17 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिहार में जन्मीं रानी को पूर्व में विभिन्न किस्म की चुनौतियों (आर्थिक भी) का सामना करना पड़ा है। वह कभी फीमेल वेटर हुआ करती थीं और इसी दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं।

Bigg Boss OTT 2: मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर उर्फी जावेद के साथ अपनी तुलना पर बिग बॉस ओटीटी-2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने कहा है कि वह जावेद जैसी नहीं है। वह उनसे बहुत अलग हैं। उन्होंने बताया, "नहीं-नहीं। मैं उसके जैसी (उर्फी) नहीं हूं। वह सिर्फ अपने कपड़ों की वजह से जानी जाती है, पर मैं अपने कपड़ों से बहुत कुछ हूं। लोग मुझे एंटरटेनर के तौर पर जानते हैं और मुझे लगता है कि बिग बॉस के घर में मेरे जैसा कोई नहीं है। मैं जो हूं, जो उसके लिए मुझे पसंद करते हैं।"

manisha rani, bigg boss ott 2

मनीषा रानी। (फाइलः इंस्टाग्राम)

दरअसल, यह बिहारी लड़की बड़े ही कम समय में सबकी खास बन गई थी, जबकि जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन-1 में नजर आई थीं और वह बहुत जल्दी ही शो से आउट हो गई थीं। बिग बॉस के घर में उन्होंने सरेआम जैद हदीद को किस किया था, जिससे जुड़ा उन दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। अटकलें लगाई जाने लगीं कि इसके बाद लोगों की लव स्टोरी शुरू हो गई।

End of Feed