बेटी लारा का चेहरा कब दिखाएंगे वरुण धवन? फैन के सवाल पर बोले "ये फैसला उसके..."

Varun's on Daughter Lara Face Revelation: बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन को पिता बने काफी समय हो चुका है लेकिन अब तक उन्होंने अपनी बेटी लारा का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। बेटी लारा के पैदा होने के बाद वरुण धवन ने उसकी एक भी फोटो फैंस के साथ शेयर नहीं की है। इस बारे में वरुण ने सोशल मीडिया पर फैंस से बात की है।

Varun's on Daughter Lara Face Revelation: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के लिए तैयार है, जिसके प्रमोशन्स इस वक्त जोर-शोर से चल रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक एक्टिविटी की, जिसमें उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए। अक्सर शाहरुख खान अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ऐसी एक्टिविटी करते हैं, जिसमें फैंस को खूब मजा आता है लेकिन इस दफा वरुण धवन ने भी फैंस को चौंकाया। इस एक्टिविटी के दौरान एक फैन ने वरुण धवन से पूछा कि वो अपनी बेटी का चेहरा कब तक दिखाएंगे? इसके जवाब में वरुण धवन ने बहुत ही सूझबूझ भरा जवाब दिया, जिसके बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

Varun dhawan

Image Source: Varun Dhawan

बेटी लारा का चेहरा कब दिखाएंगे वरुण धवन?

सवाल-जवाब के दौरान एक फैन ने वरुण धवन से पूछा "वरुण तुम अपनी बेटी लारा का चेहरा कब दिखाओगे?" इसका जवाब एक्टर ने बहुत ही शालीनता से दिया और कहा "मैं ये फैसला उस पर छोड़ता हूं। सोशल मीडिया पर लारा को कब आना है, ये उसका फैसला होना चाहिए ना कि मेरा...।" वरुण धवन के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया है और वो सभी उनको सलाम कर रहे हैं।

End of Feed