साजिद खान पर मॉडल ने लगाया था यौन शोषण का आरोप, 'हाउसफुल' में रोल के बदले कपड़े उतारने की रखी थी शर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:21 AM IST

Sajid Khan Controversy: मॉडल पाउला ने डायरेक्‍टर और बिग बॉस फेम साजिद खान (Sajid Khan Bigg Boss) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि जब वह 17 साल की थीं तो रोल देने के बदले साजिद खान ने अपने सामने कपड़े उतारने की शर्त रखी थी।

Model Paula Allegation on Director Sajid Khan: बिग बॉस फेम और फिल्म निर्माता साजिद खान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। बिग बॉस 16 में एक्टर-डायरेक्टर साजिद खान की एंट्री के साथ ही बॉलीवुड में फिर से मी टू के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। साजिद खान का महिलाओं के प्रति रवैया कितना बेकार है इस बात का खुलासा कई बार हो चुका है। मीटू के दौरान साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 2018 में करीब 10 एक्ट्रेसेस, मॉडल और जर्नलिस्ट ने साजिद पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे।

साजिद खान पर मॉडल ने लगाया था यौन शोषण का आरोप, 'हाउसफुल' में रोल के बदले कपड़े उतारने की रखी थी शर्त

अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर Sexual Harassment का आरोप लगाते हुए कहा था कि साजिद ने उन्हें घर बुलाया और अपना प्राइवेट पार्ट पेंट से बाहर निकाल कर उसे फील करने के लिए कहा था। टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने साजिद पर सनसनीखेज आरोप लगाए और कहा कि साजिद ने उन्हें अपनी बॉडी दिखाने के लिए टॉप उतारने को कहा था। इस तरह के आरोप कई साल पहले मॉडल पाउला ने भी लगाए थे।

End of Feed