ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) इन दिनों अपने खराब रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से कपल के तलाक की अफवाहे सुनने को मिल रही है, लेकिन तलाक की अफवाहों के बाद कपल को साथ में स्पॉट किया गया है, लेकिन ये अफवाहे खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस आमिर खान के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।
aishwarya rai-aamir khan
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और आमिर खान एक साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। वही आमिर खान लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
राजा हिंदुस्तानी में ऐश्वर्या को लेना चाहते थे धर्मेश दर्शन
आमिर खान और ऐश्वर्या राय कभी-भी एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। इंटरव्यू में निर्देशक धर्मेश दर्शन ने खुलासा किया था कि वह कई मौकों पर ऐश्वर्या को आमिर के साथ कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेश दर्शन ने कहा-"राजा हिंदुस्तानी (1996) में मेमसाब की भूमिका के लिए भी वह मेरी पहली पसंद थीं। लेकिन उन्हें तुरंत मिस वर्ल्ड बनना था। मैं कोई रिक्स नहीं लेना चाहता था, क्योंकि मैं एक ऐसी एक्ट्रेस चाहता था जो अपना पूरा समय फिल्म और बॉलीवुड को दे सके।
