सीएम सुवेंदु अधिकारी ने Rajesh Sharma के लिए किया ट्वीट, लिखा, 'उनकी सलामती के लिए दिल से...'

CM Suvendu Adhikari Tweet: एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक ट्वीट किया है।

CM Suvendu Adhikari Tweet: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें एक कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद राजेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पहले तो उनकी स्थिति नाजुक बताई गई थी। अब ये खबर सामने आई है कि राजेश शर्मा पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के जरिए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'जल्दी ठीक हो जा यार' Rajesh Sharma की तबीयत पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता)

rajesh sharma health

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ट्वीट (pic credit-instagram/twitter)

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ट्वीट

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा 'राजेश शर्मा जी के जल्द स्वस्थ होने और उनकी सलामती के लिए मेरी दिल से दुआ है। वह जल्द ही अपनी स्ट्रेंथ वापस पाएं और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।' वहीं पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान हाल ही में अस्पताल में भर्ती राजेश शर्मा से मिलने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर राजेश शर्मा का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इंद्रनील खान ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह राजेश शर्मा से बातचीत करते नजर आए। वह उनके लिए फूल भी लेकर पहुंचे और जल्द ठीक होने की कामना की।

End of Feed