Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार स्टारर में हुई इस दिग्गज अदाकारा की एंट्री, जानिए नाम

Farida Jalal to Star in Welcome To The Jungle: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में अब 90 के दशक की दिग्गज अदाकारा रहीं फरीदा जलाल की एंट्री धमाकेदार एंट्री हो गई है।

Farida Jalal to Star in Welcome To The Jungle: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें लेकर वो चर्चा में हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) भी है। ये सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल (Farida Jalal) की एंट्री होती नजर आ रही है। फरीदा जलाल भी इस प्रोजेक्ट्स का हिस्सा लेने के लिए बेकरार हैं।

Welcome To The Jungle

फरीदा जलाल का नाम अब 'वेलकम टू द जंगल' के कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गया है। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में फरीदा जलाल ने शुरू भी कर दी है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में फरीदा जलाल को देखना काफी दिलचस्प होगा। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार फरीदा जलाल इस कॉमेडी फिल्म की कहानी में एक अलग तड़का लगाती नजर आएंगी।

End of Feed