Akshay Kumar's Welcome 3 in Troubles: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) कई कारणों की वजह से चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इन दिनों 'वेलकम टू द जंगले' बड़े ही मुश्किल दौर से गुजर रही है। कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि फिल्म इस समय पैसों की तंगी से गुजर रही है और इसकी शूटिंग को मेकर्स ने बीच में ही रोक दिया है। साल 2023 के दिसंबर महीने में यह मूवी शुरू हुई थी और बीते 9-10 महीने से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। टीम ने आखिरी बार अगस्त 2023 में फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। तब से लेकर अब यह इसकी शूटिंग रुकी हुई है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म के अहम हिस्सों की शूटिंग होना अभी बाकी है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक स्टाफ मेंबर्स के साथ-साथ फिल्म के कई बड़े एक्टर्स को भी पेमेंट नहीं मिली है। सभी की पेमेंट पेंडिंग चल रही है। बीते 6 महीनों में अब तक फिल्म के 2 से 3 शेड्यूल कैंसिल किए जा चुके हैं। 'वेलकम टू द जंगल' के एक्टर्स और पूरी टीम इस समय असमंजस में हैं। एक्टर्स ने फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को अपने डेट्स भी दी हुई है लेकिन हर बार शूटिंग को लास्ट मौके पर कैंसिल किया गया।
पोर्टल के मुताबिक कई एक्टर्स ने तो यह मूवी बीच में ही छोड़ दी है। मेकर्स को लग रहा है कि 'वेलकम' फ्रेंचाइजी को लोगों ने पसंद किया है। ऐसे में वो डेट्स को एडजस्ट करने में लगे हुए ताकि 'वेलकम टू द जंगल' को पूरा किया जा सके। एक पोर्टल ने यह भी दावा किया है कि 'वेलकम टू द जंगल' में 80% स्टेक अक्षय कुमार ने होल्ड किए हुए हैं। इसके बाद बचे हुए 20% पर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कब्जा है।
