Suniel Shetty Role in Welcome to the Jungle: बॉलीवुड के फेमस स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुनील शेट्टी का ओटीटी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर जलवा देखने को मिल रहा है। सुनील शेट्टी का नाम एक के बाद एक अपकमिंग फिल्मों से जुड़ रहा है। इसी बीच सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) से नया अपडेट सामने आया है। एक्टर फिल्म वेलकम टू द जंगल में अपने पुराने अवतार में वापसी करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है।
Image Source: Welcome to the Jungle Movie
सुनील शेट्टी के रोल को लेकर हुआ खुलासा
एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर से अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म वेलकम टू द जंगल से उनके रोल को लेकर आया नया अपडेट है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर अहमद खान (Ahmad Khan) ने खुलासा किया कि सुनील शेट्टी का ये रोल थोड़ा ट्विस्टेड होगा। अहमद खान कहा- 'सुनील शेट्टी अवारा पागल दीवाना (Awara Paagal Deewana) के अपने आइकॉनिक रोल येदा अन्ना (Yeda Anna) को प्ले कर रहे हैं। तो वो थोड़े अलग टच के साथ येदा अन्ना ही हैं। लेकिन इस बार किरदार में नया टच देखने क मिलेगा।' अहमद ने बताया कि उनका कैरेक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ जबरदस्त बैंटर करेगा, जो मस्ती और अफरा-तफरी को एक लेवल ऊपर ले जाएगा। अंत में अहमद खान ने बताया कि सुनील शेट्टी के फिल्म में तीन ग्रैंड सॉन्ग्स होंगे। इस खबर के सामने आने के बाद सुनील शेट्टी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अरशद वारसी (Arshad Warsi), परेश रावल (Paresh Rawal), दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), रवीना टंडन (Raveena Tandon), लारा दत्ता (Lara Dutta), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) समेत और भी सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी के रोल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
