WAVES 2025: इंटरनेशनल स्तर की फिल्में क्यों नहीं बना पाती बॉलीवुड इंडस्ट्री? आमिर खान ने बताई वजह

Aamir Khan at Waves Summit 2024: वेव्स समिट 2025 के दूसरे दिन आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भारतीय सिनेमा की कमियों पर बात की। आमिर खान ने बताया कि भारत को जल्द से जल्द थिएटर स्क्रीन्स बढ़ाने की जरूरत है ताकि फिल्मों को अच्छी रीच मिल सके। आमिर ने चर्चा के दौरान ये भी बताया कि बॉलीवुड इंटरनेशनल स्तर की फिल्में क्यों नहीं बना पा रहा है?

Aamir Khan at Waves Summit 2024: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने वेव्स समिट 2025 में शिरकत की और निर्माता रितेश सिद्धवानी और अजय बिजली के साथ भारतीय सिनेमा की चुनौतियों के बारे में चर्चा की। आमिर खान ने चर्चा के दौरान ये मुद्दा भी उठाया कि भारतीय सिनेमा ग्लोबल सिनेमा से पीछे क्यों है और अगर इंटरनेशनल पटल पर भारतीय सिनेमा को पहचान बनानी है तो इंडस्ट्री को जल्द से जल्द किन-किन कदमों को उठाना पड़ेगा।

Aamir Khan

आमिर खान ने चर्चा के दौरान कहा, 'भारतीय सिनेमा में जब भी कोई मूवी सुपरहिट होती है तो उसका फुटफॉल क्या होता है? हमारे देश की जनता मात्र 2 प्रतिशत... दुनियाभर में हमारे देश की पहचान सिनेमालवर के रूप में है, जो साल में किसी भी देश से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस करता है। आप इसी बात से अंदाजा लगाइए कि हमारे देश की केवल 2 प्रतिशत जनता फिल्में देखने के लिए थिएटर में जाती है जबकि 98 प्रतिशत लोग सिनेमा पर रुपये नहीं खर्च करते हैं।'

End of Feed