देशद्रोही से कॉपी निकला War 2 का पोस्टर, KRK ने उड़ाई मेकर्स की खिल्ली

War 2 poster copied from Deshdrohi: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर मूवी वॉर 2 को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच केआरके ने बड़ा दावा किया है। कमाल आर खान ने अपनी ताजा वीडियो में दावा करते हुए बताया है कि वॉर 2 मेकर्स ने जूनियर एनटीआर का पोस्टर उनकी मूवी देशद्रोही से कॉपी किया है।

War 2 poster copied from Deshdrohi: साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज वॉर 2 का प्रमोशन शुरू हो चुका है। मेकर्स एक के बार एक वॉर 2 के पोस्टर्स जारी कर रहे हैं ताकि दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हो। वॉर 2 के प्रमोशन के बीच कमाल आर खान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स के ऊपर उनकी फिल्म देशद्रोही का पोस्टर कॉपी करने का आरोप लगाया है। केआरके अपने वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि वॉर 2 मेकर्स जब एक ओरिजनल पोस्टर नहीं बना सकते हैं तो फिर फिल्म क्या ही बनाई होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

krk making fun of war 2

केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं "ऋतिक-जूनियर एनटीआर की एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है वॉर 2। इसमें कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म के दो पोस्टर्स अंग्रेजी मूवी से कॉपी किए गए हैं तो वहीं जूनियर एनटीआर का पोस्टर मेरी फिल्म देशद्रोही से कॉपी किया गया है। तुम लोग दिमाग से इतने पैदल हो चुके हो कि तुम्हें मेरी मूवी से पोस्टर कॉपी करना पड़ रहा है। तुम लोगों में सोचने समझने की क्षमता नहीं है अगर तुम्हें देशद्रोही का पोस्टर कॉपी करना पड़ रहा है। मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारी फिल्म का भी वही हश्र हो जो देशद्रोही का हुआ था तभी तुम्हें पता चलेगा कि देशद्रोही का पोस्टर कॉपी करने का क्या असर होता है।"

End of Feed