War 2 Latest Update: जूनियर एनटीआर को आंख दिखाते हुए ऋतिक रोशन ने शेयर की वॉर 2 पर अपडेट, अब और वेट नहीं कर पा रहे फैंस

War 2 Latest Update : ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर शेयर कर फैंस को नई अपडेट दी है। फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है इसके गाने ने पहले ही आग लगा दी है अब इसके पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

War 2 Latest Update: ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) की मूवी वॉर 2( War 2) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रिलीज के नजदीक जा रही है और फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। कल फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो रिलीज हुआ जो जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में ऋतिक रोशन -जूनियर एनटीआर का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसमें ऋतिक रोशन ने वॉर 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

War 2 Latest Update

Image Source: Instagram

ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जबरदस्त पोस्टर शेयर किया है जिसमें ऋतिक रोशन जूनियर एनटीआर के साथ खड़े हैं। दोनों एक दूसरे की आँखों में घूरकर देख रहे हैं, पोस्टर मजेदार लग रहा है जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन होने वाला है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 14 अगस्त को वॉर 2 को थिएटर में देखिए आपका मजा डबल हो जाएगा।

End of Feed