War 2 First Song: 17 साल छोटी कियारा संग ऋतिक रोशन ने दिए हॉट सीन्स, सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर लोगों ने किया कुछ ऐसे रिएक्ट

War 2 First Song Fan Review : वॉर 2 का पहला सॉन्ग रिलीज हो गया है। कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है। गाने को लोग बार-बार सुन रहे हैं । साथ ही बॉलीवुड की इस न्यू जोड़ी पर भी चर्चा की जा रही है।

War 2 First Song Fan Review : ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टार मूवी वॉर 2 का बज लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है फैंस के बीच बेताबी बढ़ती ही जा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने तो पहले ही आग लगा दी थी और अब इसके गाने रिलीज होने शुरू हो गए हैं। फिल्म से पहला गाना सामने आया है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आ रही है। पहली बार कियारा और ऋतिक को साथ देखकर फैंस भी अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। आइए बताते हैं इस गाने पर लोग क्या कह रहे हैं।

War 2 First Song Fan Review

Image Source: Hrithik Roshan x

वॉर 2( War 2) के पहले सॉन्ग की बात करें तो इसका नाम है 'आवा जावां' इसे अरिजीत सिंह( Arijit Singh) और निकिता गांधी( Nikhita Gandhi) ने आवाज दी है। गाने का रोमांटिक म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। सॉन्ग की वीडियो बहुत खास है क्योंकि पहली बार ऋतिक-कियारा साथ में रोमांटिक सीन्स करते नजर आ रहे हैं। गाने में कपल की लाइफ को हाईलाइट किया है जिसमें रोमांटिक पूल डांस से लेकर बाइक राइड है। गाने में किस सीन भी है और कियारा ने बिकिनी में अपना जलवा भी दिखाया है। आइए फैंस के कॉमेंट पर नजर डालते हैं।

End of Feed