Hrithik Roshan की 'वॉर 2' में हुई इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर की एंट्री, 'जवान' में मचाया था धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2024, 01:51 PM IST

Spiro Razatos in War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए फिल्म में इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर की एंट्री करवाई गई है। ये डायरेक्टर पहले 'जवान' में धमाल मचा चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (JR NTR) की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सेट से कुछ फोटोज सामने आई थीं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आ रहे थे। स्टार्स की इन तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके बाद अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद 'वॉर 2' का इंतजार कर रहे फैंस और भी खुश हो जाएंगे। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' में इस हॉलीवुड स्टार की एंट्री हो गई है।

वॉर 2 में हुई नई एंट्री

Instagram

हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर की हुई फिल्म में एंट्री

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक के बाद एक फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। साल 2023 में आई 'पठान' और 'टाइगर 3' ने धमाल मचा दिया था। अब मेकर्स 'वॉर' से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को बड़ा बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी के चलचे फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री कराई गई है। इसके बाद अब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म में हॉलीवुड के जाने-माने स्टंट मैन, स्टंट डायरेक्टर स्पिरो रजाटोस की एंट्री होने की खबरें सामने आ रही हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए स्पिरो रजाटोस की फिल्म में एंट्री कराई गई है।

End of Feed