Vivek Agnihotri daughter viral bikini pics: साल 2022 में द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पिछले कुछ दिनों से लगातार पठान (Pathaan) के मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। जब से पठान के मेकर्स ने बेशरम रंग गाना रिलीज किया है, तभी से विवेक अग्निहोत्री उन पर हमलावर हैं और अश्लीलता फैलाने की बात बोल रहे हैं। पठान के मेकर्स ने अभी तक विवेक अग्निहोत्री को जवाब नहीं दिया है लेकिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने उनकी बोलती बंद कर दी है। शाहरुख खान के फैंस ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की एक फोटो वायरल कर दी है, जिसमें वो ऑरेंज रंग की बिकिनी में दिख रही है। इस फोटो को वायरल करते हुए ट्रोल्स विवेक अग्निहोत्री को नसीहत दे रहे हैं कि वो पहले अपने घरवालों को संभाले, उसके बाद देश को बदलने के लिए निकले।
Pathaan मेकर्स को लताड़ने वाले Vivek Agnihotri की बेटी मल्लिका का बिकिनी अवतार वायरल
मल्लिका ने दुबई वेकेशन के दौरान खिंचवाई थी बिकिनी पिक
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका की बिकिनी तस्वीर दुबई वेकेशन की है। मल्लिका दुबई में थी, जब उन्होंने ऑरेंज बिकिनी में फोटो खिंचवाई थी। विवेक अग्निहोत्री काफी लम्बे समय से पठान के मेकर्स पर हमलावर हैं, जिस कारण लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की तरफ से अभी तक इस मामले पर जवाब नहीं आया है लेकिन लोग अभी भी उनके पीछे पड़े हुए हैं।
फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण ने भी पहनी है ऑरेंज रंग की बिकिनी
फिल्म पठान में अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनी है। लोग इस कारण उन्हें निशाना बना रहे हैं और बोल रहे हैं कि दीपिका पादुकोण ने ऐसा करके एक खास धर्म की भावनाएं आहत की हैं। विवेक अग्निहोत्री को निशाना बनाने वाले लोगों का कहना है कि अगर ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने लोगों की भावनाएं आहत की हैं तो डायरेक्टर की बेटी ने भी लोगों की भावनाएं आहत की हैं। आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
