Virat share cute pic with Daughter Vamika: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) को जब भी वक्त मिलता है वो अपनी बेटी वामिका के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। साल में ज्यादातर वक्त क्रिकेट फील्ड पर बिताने वाले विराट कोहली बेटी वामिका के लिए बिजी शेड्यूल से चंद पल निकालना नहीं भूलते हैं। इन दिनों पूरे देश पर आईपीएल का नशा है और ऐसे वक्त में भी विराट कोहली बेटी वामिका के साथ यादगार पल बिताना नहीं भूल रहे हैं। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी वामिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
बेटी Vamika संग स्वीमिंग पूल किनारे वक्त बिताते दिखे Virat Kohli
विराट कोहली ने फैंस के साथ शेयर की बेटी वामिका की क्यूट फोटो
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने फैंस के साथ वामिका (Vamika Kohli) की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों स्वीमिंग पूल किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। विराट कोहली क्रिकेट में काफी व्यस्त रहते हैं, इसलिए वो वक्त मिलते ही बेटी वामिका के साथ खुशनुमा यादें बनाते हैं। विराट कोहली और वामिका की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। विराट-वामिका की लेटेस्ट फोटो पर फैंस ने कमेंट में लिखा है, 'यही विराट की खास बात है। वो बेटी वामिका पर जान न्योछावर करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।' आप वामिका-विराट की लेटेस्ट फोटो नीचे देख सकते हैं:
अनुष्का ने बेटी वामिका के लिए काम से लिया ब्रेक
विराट कोहली के साथ शादी करने के बाद तक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) फिल्मों में एक्टिव थीं लेकिन बेटी वामिका के जन्म के बाद वो ब्रेक पर चली गई हैं। अनुष्का शर्मा बेटी के जन्म के बाद से बहुत कम फिल्में कर रही हैं। फैंस अनुष्का को मिस करते हैं लेकिन वो उनकी मजबूरी भी समझते हैं।
