Virat Kohli post for Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हर अहम मौके पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को याद करते हैं। जब से अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से एक भी ऐसा मौका नहीं गया है जब विराट ने उनके साथ अपनी जीत का क्रेडिट शेयर न किया हो। आईपीएल 2025 की जीत का क्रेडिट भी विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शेयर किया है और एक प्यारा सा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है। ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई विराट कोहली को पूकी बता रहा है।
Virat posts for Anushka
विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी की तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैंने इस जीत का इंतजार 18 साल तक किया है और अनुष्का ने मेरे साथ इस जीत का इंतजार 11 साल तक किया है। हम लोगों ने 2024 के बाद कई सारे मूमेंट एक साथ देखे, जिनमें हम साथ रोए हैं। हमने छोटी-छोटी जीतों को भी एन्जॉय किया है। हम दोनों ने इस मौके को जीने के लिए बराबर त्याग किए हैं और क्योंकि अनुष्का बैंगलुरू की ही रहने वाली है, जिस कारण ये जीत उनके लिए मेरे से ज्यादा खास है। हम दोनों ने काफी लम्बा सफर तय किया है, जो हमें हमेशा याद रहेगा।'
बताते चलें कि बीती रात जब विराट कोहली ने 18 साल के लम्बे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 की ट्रॉफी उठाई तो उनकी आंखें नम हो गईं। विराट कोहली को मैदान में बच्चे की तरह रोता हुआ देखकर फैंस भी रोने लगे थे। मैच खत्म होने के बाद अनुष्का शर्मा स्टैंड से नीचे आईं और उन्होंने जितने प्यार से विराट को गले लगाया, उसे देखकर पूरा स्टेडियम ही नहीं बल्कि पूरा देश भावुक हो उठा। अनुष्का पिछले कई सालों से जिस तरह से विराट को सपोर्ट करती आ रही हैं, उसकी मिसाल भविष्य में दिया जाना तय है।
