Anushka Sharma-Virat Kohli Vrindavan: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार थोड़ी अलग वजह से। पिछले हफ्ते जब विराट ने जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर LizLaz की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया, तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए, मीम्स बनने लगे और सबकी नजरें अनुष्का पर टिक गई थीं। जल्दी ही विराट ने वो लाइक अनलाइक भी कर दिया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। अब इस पूरे हंगामे के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से साथ में नजर आए हैं। (ये भी पढ़ें:8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी अनुष्का शर्मा!! इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी विराट कोहली की वाइफ)
प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे विराट-अनुष्का
साथ नजर आए अनुष्का-विराट
विराट कोहली और अनुष्का कोहली की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अभी हाल ही में सामने आए कुछ वीडियो और फोटोज हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली वीडियो एयरपोर्ट से सामने आई। इसके बाद कपल का नया वीडियो सामने आया है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के शुभ अवसर पर दोनों वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के केली कुंज आश्रम (Kelly Kunj Ashram) में ठाकुर जी के दर्शन करने के साथ-साथ आशीर्वाद लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर इनकी विजिट की वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें:Anushka Sharma के पति Virat Kohli ने लाइक की जर्मन व्लॉगर की तस्वीर, यूजर्स ने कहा- 'भाभी जी आप नाराज मत होना')
फोटो लाइक करने पर मचा था बवाल
विराट कोहली ने जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर की एक तस्वीर को लाइक कर दिया था, जिसको लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से विराट कोहली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस तरह-तरह की बातें लिख रहे थे। लेकिन इन सब के बीच आया कपल का वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।
अनुष्का संग नजर आए विराट कोहली (Image Source: 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 𝗙𝗮𝗻 𝗣𝗮𝗴𝗲 Instagram )
अक्सर वृंदावन जाते हैं विराट-अनुष्का
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार वृंदावन नहीं पहुंचे हैं। कपल की पहली वृंदावन से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी हैं। वृंदावन से सामने आई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों-वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
